जोधपुर के आसमान से चीन को कड़ा संदेश देने की तैयारी, भारत-फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल करेंगे युद्धाभ्यास
नई दिल्ली। Indian-French Rafales SKYROS wargames: चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच अगले साल भारत और फ्रांस की वायु सेनाएं मिलकर युद्धाभ्यास करेंगी। गौर करने वाली बात यह है कि इस युद्धाभ्यास में पहली बार भारतीय वायु सेना राफेल लड़ाकू जेट का इस्तेमाल करेगी वहीं, फ्रांस की सेना भी राफेल विमानों से ही भारत के साथ अभ्यास करेगी। अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में जोधपुर में होने वाले इस युद्ध एक्सरसाइज को स्काईरोज (SKYROS) नाम दिया गया है। बता दें कि अगले साल ही भारत को उसके अन्य तीन राफेल विमान फ्रांस से मिलने वाले हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच फ्रांस से मिले राफेल लड़ाकू विमानों से चीन की बोलती बंद हो गई है। इसके साथ ही अगले साल भारत को अलगे साल जनवरी, 2021 में राफेल विमानों की तीसरी खेप भी मिलने वाली है। न्यूज एजेंसी एएनआई को सरकारी सूत्रों ने बताया कि जनवरी, 2021 में फ्रांसीसी वायु सेना राफेल विमानों के साथ SKYROS युद्धाभ्यास के लिए जोधपुर आ रही है। फ्रांसीसी राफेल विमानों को भारतीय राफेल विमानों के साथ-साथ 17 स्क्वाड्रन जोधपुर में तैनात सुखोई एसयू-३० एमकेआई (Su-30MKI) के साथ उड़ान भरते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ेंं: India China Standoff: आईटीबीपी ने चीनी सेना को चेताया- हम बहादुरी दिखाने को तैयार, हमें नहीं दे पाओगे चकमा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अगस्त 2020 में सेवा में शामिल किए गए राफेल विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) का पहला बड़ा युद्धाभ्यास होगा। सूत्रों ने कहा कि फ्रांसीसी वायुसेना के साथ होने वाला ये युद्धाभ्यास नियमित गरुड़ श्रृंखला के अभ्यासों से अलग होगा, जिसे दोनों देश की सेनाएं एक दशक से अधिक समय से कर रही हैं। जोधपुर में राफेल के साथ दोनों देश की वायु सेनाएं कुछ जटिल युद्धाभ्यास भी करेंगी जो आज से पहले कभी नहीं किया गया।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications