विपक्षी एलाइंस INDIA की खड़गे के कार्यालय में कल होगी बैठक, मानसून सत्र में केंद्र को घेरने की होगी तैयारी
INDIA Alliance parties will hold a meeting tomorrow in Congress President Mallikarjuna Kharge's office, before the monsoon season
INDIA alliance parties meet tomorrow: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के खिलाफ लामबंद हो चुकी विपक्षी पार्टियों ने संसद में मानसून सत्र में केंद्र सरकार जमकर घेरने वाली है।
लोकसभा चुनाव में एनडीए को चुनौती देने के लिए एक साथ आई 26 विपक्षी पार्टियों ने जो INDIA नाम का गठबंधन बनाया है, वो मंगलवार को एक बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। जिसमें संसद के मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

मानसून सत्र को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए एनडीआईए गठबंधन दल कल संसद में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे।विपक्षी पार्टियों के गठबंधन National Developmental Inclusive Alliance (INDIA) के नेता खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे।
हालांकि इससे पहले संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले भी कांग्रेस अघ्यक्ष खड़गे के कार्यालय में बैठक हुई थी जिसमें आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिव सेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी (सपा) के राम गोपाल यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित भारत के विभिन्न दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया था।
याद रहे मॉनसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दल विस्तार से बात करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहे हैें। पार्टियां सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर के हालात पर बोलने की भी मांग कर रही हैं।
विपक्षी पार्टी के सांसद लगातार संसद में हंगामा और संसद के बाहर विरोध-प्रर्दशन कर रहे हैं जिस कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों को स्थगन का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सदन में अनियंत्रित व्यवहार के चलते आम आदमी पार्टी के सांसद सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सिंह को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पहले चेतावनी भी दी थी और बाद में सदन के नेता पीयूष गोयल द्वारा संजय के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्षी सांसदों से चर्चा होने देने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि देश भर से समान विचारधारा वाले 26 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर ये INDIA गठबंधन बनाया है और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए लामबंद हुए हैं।
विपक्षी एलांइस INDIA में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) समेत अन्य प्रमुख विपक्षी पार्टियां शामिल है।'INDIA' को नवजोत सिंह सिद्धू ने किया समर्थन, जानें क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications