'INDIA' को नवजोत सिंह सिद्धू ने किया समर्थन, जानें क्‍या कहा?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश की 26 विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट) एलांइस बना लिया है। ये गठबंधन आम चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार कर रहा है।

वहीं पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सोमवार को इस गठबंधन की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

Navjot singh Sidhu

वर्षों पुराने रोड रेज के केस में 10 महीने की सजा काट कर जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने विपक्षी दलों के एलांइस INDIA को लेकर कहां "ये किसी पार्टी का एलाइंस नहीं है। ये संविधान की आन-बान- शान को बनाए रखने के लिए एक गठबंधन हुआ है।"

उन्‍होंने कहा "लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया एलांइस बना है अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजनीकि पार्टियां नहीं रहेंगी। नवजोत ने इसके साथ ही सलाह दे डाली कि फ्रांस समेत अन्‍य देशों की तरह भारत में भी दोबार बैलेट से वोटिंग मोड पर जाना होगा।"

सिद्धू ने कहा "कानून सोता है, लेकिन मरता नहीं है, अब कानून को जगाने का समय आ चुका है। अकेली विचारधारा कैसे रहेगी। इसके साथ ही पंजाब जहां आप की सरकार हैं वहां पर लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आप का गठबंध होगा या नहीं इस पर सिद्धू ने कहा ये हाईकमान तय करेंगे, अभी ये तय नहीं हुआ है, हालांकि कि इसके साथ ही सिद्धू ने कहा जितने भी पहरेदार बन जाएं उतने ही अच्‍छे हैं।"

याद रहे इस गठबंधन में कई ऐसी पार्टियां शामिल हैं, जो कुछ राज्‍यों में एक दूसरे की विपक्षी पार्टियां हैं, जिसमें पंजाब राज्‍य भी शामिल है जहां आप और कांग्रेस एक दूसरे की विपक्षी पार्टियां हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 में आप और कांग्रेस के एलाइंस का सपोर्ट करते-करते अचानक सिद्धू ने पंजाब की मान सिंह सरकार को घेरना शुरू कर दिया। पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल भी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+