'ये विशेष सत्र क्यों बुलाया जा रहा है? सरकार ने नहीं बताया', खड़गे के आवास पर 'INDIA' की बैठक के बाद कांग्रेस

INDIA Alliance Meeting: केंद्र की मोदी सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र पांच दिनों का होगा, जो 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। इस बीच विपक्षी खेमे में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन के दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी रणनीति पर चर्चा की।

 INDIA alliance meeting

इंडिया गठबंधन नेताओं की बैठक

बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को अनभिज्ञ रखा है, क्योंकि वह संसद के आगामी विशेष सत्र के एजेंडे का खुलासा नहीं कर रही है।

'ये विशेष सत्र क्यों बुलाया जा रहा है?'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बैठक में सभी की राय थी कि ये विशेष सत्र क्यों बुलाया जा रहा है? सरकार की तरफ से कोई भी स्पष्टीकरण आज तक नहीं आया है।

कांग्रेस ने की ये मांग

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि लगभग 12-13 दिन बाद संसद का एक विशेष सत्र होने वाला है और देश को नहीं पता कि इस विशेष सत्र की विशेषता क्या है? तो हमारी मांग ये है कि बीजेपी पारदर्शिता दिखाए और देश को अवगत कराए कि इस विशेष सत्र का विशेष एजेंडा क्या है?

गौरव गोगोई ने कहा कि 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन बीजेपी खुद नहीं बता पा रही है कि सत्र का एजेंडा क्या है? बीजेपी ने इस पर देश को अंधेरे में रखा है। यह सरकार देश के प्रति पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा, "भाजपा यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि सत्र का एजेंडा क्या होगा। हमारा सिद्धांत है कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर चर्चा करने और सुझाव देने के लिए तैयार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+