INDIA alliance meet: 'राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुकी हैं मायावती', मुंबई पहुंचे रामगोपाल यादव का बड़ा हमला
INDIA alliance meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया की 1 सितंबर को मुंबई में बैठक होने वाली है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल 26 गुट के नेता इस बैठक में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव विपक्षी गुट इंडिया गुट की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती पर बड़ा हमला बोलते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने दावा किया कि बीएसपी प्रमुख मायावती देश की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुकी हैं।
दरअसल, मीडिया ने सपा सांसद से सवाल किया था कि रामदास अठावले ने एनडीए गठबंधन में मायावती का स्वागत किया है इस पर क्या कहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि ये दोनों (रामदास अठावले और मायावती) ही देश की राजनीति से आस्तित्वविहीन हो चुके हैं।
अठावले ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि सांसद रामदास अठावले ने बुधवार को कहा था कि "अगर बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से हाथ मिलाने का फैसला करती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही अठावले ने कहा था एनडीए का नेतृत्व करने वाली भाजपा पर ये निर्भर करता है कि वो बसपा को अपने मोर्चे का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए निर्णय करे।"
मायावती ने साफ कर दिया है ना इंडिया और ना एनडीए
मायावती की पार्टी बसपा के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर मायावती ने बुधवार को विराम लगा दिया । मायावती ने लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस में ऐलान किया था कि बसपा ना ही इंडिया गुट से गठबंधन करेगी और ना ही एनडी से गठबंधन करेगी। इसके साथ ही मायावती ने ऐलान किया था कि 2024 के चुनाव में उनकी पार्टी बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी
इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक
बता दें भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित हो रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए ममता बनर्जी समेत अन्य राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। इंडिया गठबंधन की ये तीसरी बैठक है। इससे पहले बेंगलुरू और पटना में अनौपचारिक बैठक हो चुकी है। मुंबई में अब ये औपचारिक बैठक हो रही है।
#WATCH | Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav arrives in Mumbai for the third meeting of the Opposition bloc, Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)
He says, "These two (Ramdas Athawale and BSP chief Mayawati) have become non-entity in the politics of the… pic.twitter.com/1aaSbrKm53
— ANI (@ANI) August 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications