VIDEO: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस नेताओं ने मनाया जश्न, संसद परिसर में बंटी मिठाई

कांग्रेस के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर आई, जहां लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी। अब वो फिर से संसद में नजर आएंगे। इस फैसले के बाद से कांग्रेस नेता जश्न मना रहे।

वहीं विपक्ष दलों का गठबंधन INDIA इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन की योजना बना रहा था, तभी लोकसभा सचिवालय से आधिकारिक पत्र आ गया। ऐसे में सभी नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही मिठाई बांटी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का मुंह मीठा किया।

Rahul Gandhi

वहीं कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई। ये सत्य की जीत है, भारत के लोगों की जीत है। खुशी का पल। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल लेकर 10 जनपथ पहुंच गए। साथ ही वहां पर जश्न मनाया।

संसद पहुंचीं सोनिया गांधी
संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी भी सोमवार को संसद भवन पहुंचीं। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने उनसे मुलाकात की और राहुल की सदस्यता बहाल होने पर उन्हें बधाई दी। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि राहुल अब लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। उनको इस जीत के लिए बधाई।

सरकार ने दी सफाई
वहीं कांग्रेस ने स्पीकर पर फैसले लेने में देरी करने का आरोप लगाया था। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि स्पीकर ने आज ये फैसला लिया। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही हमने इसे बहाल कर दिया।

अखिलेश ने राहुल को दी बधाई
मामले में मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी का सवाल है तो मैं उन्हें सदस्यता बहाल होने पर बधाई देना चाहता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं। इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं डिंपल यादव ने भी राहुल गांधी को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+