ओडिशा में विपक्षी इंडिया गठबंधन नवंबर में केंद्र और राज्‍य की बीजद सरकार के खिलाफ करेगा विरोध-प्रदर्शन

2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के एनडीए गठबंधन को सत्‍ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया ने नवंबर महीने में ओडिशा में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार और राज्य में बीजद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने ऐलान किया है।

congress

इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार और राज्‍य की नवीन पटनायक सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल होने के विरोध में ओडिशा के रायगढ़ और बालासोर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि शुक्रवार शाम को सभी बीजद विरोधी और भाजपा विरोधी दलों की एक बैठक संपन्‍न हुई जिसमें विरोध रैलियों को नवंबर में करने का निर्णय लिया गया है।

ओपीसीसी अध्‍यक्ष पटनायक ने कहा ओडिशा की पटनायक सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने राज्‍य के लोगों से जो वादे किए थे उसे पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।

पटनायक ने कहा बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने जनता से झूठे वादे किए। उन्‍होंने बाता‍या कि केंद्र और राज्‍य की पटनायक सरकार के खिलाफ
8 और 15 नवंबर को रायगडा और बालासोर में 'जनाक्रोश' रैलियां इंडिया गठबंधन करने जा रहा है।
इसके साथ उन्‍होंने बताया कि विपक्षी गुट इंडिया कुछ दिनों में( राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है/।

पटनायक ने ओडिशा की वर्तमान बीजद सरकार पर आरोप लगाया कि पटनायक सरकार में ओडिशा राज्‍य एक गरीब राज्‍य बन चुका है। इसकी वजह ये है कि सरकार यहां पर रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने आराेप लगाया कि राज्‍य के लाखों लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा राज्‍य के युवाओं को रोजगार दिलाने में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार भी पूरी तरह से विफल रही है।

उन्‍होंने कहा ओडिशा के लोग सुरक्षित पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। ओडिशा में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+