Election Results: 3 राज्यों में बुरी हार के बाद भी 'INDIA' के इस नेता ने बता दिया BJP को हराने का फॉर्मूला

DMK Leader Saravanan: रविवार को चार राज्यों की काउंटिंग में बीजेपी ने तीन राज्यों में बाजी मारी है, जबकि सिर्फ एक राज्य तेलंगाना कांग्रेस की झोली में आया है। बीजेपी की इस प्रचंड जीत से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, जबकि कांग्रेस ऑफिस में सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस बीच इंडिया एलायंस (INDIA alliance) के नेता ने कांग्रेस को बड़ी सीख दी है। डीएमके नेता ने बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को नया फॉर्मूला बताया है।

INDIA alliance

3 राज्यों में कांग्रेस की बुरी हार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में विपक्ष गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस को निराशा हाथ लगी। कांग्रेस को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

DMK नेता ने बताया फॉर्मूला

ऐसे में अब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर डीएमके नेता सरवनन ने बीजेपी पर जीत का फॉर्मूला साझा किया है। उन्होंने कहा कि बड़ा सबक यह है कि मजबूत गठबंधन होने पर ही बीजेपी को हराया जा सकता है। और यही बात हमारे नेता एमके स्टालिन 2019 से कह रहे हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी

आपको बता दें कि राजस्थान की 199 सीटों में से कांग्रेस की झोली में 69 सीट, जबकि बीजेपी 115 सीटों से साथ बहुमत में आ गई है। ऐसे ही मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से बीजेपी ने बहुमत के साथ 164 सीटें हासिल की है। कांग्रेस को 65 सीटें मिली है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में 54 सीटों के साथ बीजेपी सरकार में आ गई। कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+