देखिए: इंडी अलायंस की चुनावी उठा–पटक पर भाजपा का मजेदार कटाक्ष, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
INDIA alliance mai Fight, mai hi dulha hu Right: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है, जिसके लिए सभी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

तो वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हराने के लिए बने 'इंडिया अलायंस' में चुनाव से पहले ही टूट-फूट मच गई है। इस अलायंस का कभी अहम हिस्सा रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब एनडीए के साथ चुनावी दंगल में उतर चुके हैं तो वहीं बंगाल में ममता दीदी भी कांग्रेस से किनारा कर चुकी हैं।
बीजेपी वाले इसे 'घमंडिया गठबंधन' बोल रहे हैं
जब से ये गठबंधन बना है, तब से ही बीजेपी वाले इसे 'घमंडिया गठबंधन' बोल रहे हैं और बार-बार उनका यही कहना है कि' ये अलायंस इसलिए आगे नहीं बढ़ सकता है क्योंकि वहां पर एक से ज्यादा लोग पीएम पद के दावेदार हैं, ये लोग स्वार्थी और सत्ता लोभी हैं।
NDA ने किया चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा
'जहां एक और विपक्षी दलों में सीट शेयरिंग और पीएम की कुर्सी को लेकर हाय-तौबा मची हुई है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस बार के चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा करके विरोधियों की नींद भी उड़ा दी है।
'INDIA अलायंस में Fight, मैं ही दूल्हा हूं Right'
यही नहीं बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर अपने एड कैंपेन के जरिए तंज भी कसा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसका शीर्षक है 'देखिए...I.N.D.I. अलायंस में Fight, मैं ही दूल्हा हूं Right'। इस मजेदार वीडियो में जो कलाकार दिख रहे हैं, उनकी वेशभूषा बिल्कुल इंडिया अलायंस के नेताओं जैसी है।
'ये जो लोग आपके पीछे बैठे हैं...'
वीडियो में एक दुल्हन अपने सामने राहुल गांधी बने व्यक्ति से पूछती है कि 'ये जो लोग आपके पीछे बैठे हैं, क्या ये सभी आपके रिश्तेदार हैं?
'सब बिजनेस पार्टनर हैं, मिलबांटकर खाते हैं'
तो इस पर वो व्यक्ति कहता है कि 'अजी ये सब बिजनेस पार्टनर हैं, ये दीदी ( ममता बनर्जी) बंगाल में बिजनेस संभालती हैं, वो चाचा ( लालू यादव) बिहार में, ये यूपी में ( अखिलेश यादव), वो महाराष्ट्र में ( उद्धव ठाकरे) , ये चेन्नई ( स्टालिन) में और इन्होंने हाल ही में दिल्ली ( अरविंद केजरीवाल) में दुकान खोली है । पूरे देश में बिजनेस फैला है, सब कमाते हैं और मिलबांटकर खाते हैं।'
'रही बात इज्जत की तो वो भी मिल जाएगी शादी के बाद...'
जिसके बाद लड़की का पिता पूछता है कि 'दूल्हे तो आप ही हैं ना?' तो इस पर वो कलाकर कहता है कि 'और कौन होगा जी, देखिए दादी का दिया हुआ सबकुछ है, दौलत है, शौहरत है, रही बात इज्जत की तो वो भी मिल जाएगी शादी के बाद।'
'दूल्हा कौन होगा, इसका फैसला नहीं हुआ है अभी तक'
जिस पर अरविंद केजरीवाल का रोल प्ले करने वाला कलाकार बीच में कूद पड़ता है और कहता है कि 'दूल्हा कौन होगा, इसका फैसला नहीं हुआ है अभी तक, दूल्हा तो हम बनेंगे, इज्जत की कोई कमी नहीं है। '
विरोधी दलों में मची दूल्हा बनने की होड़
कि तभी तेजस्वी यादव ( कलाकार) कहते हैं कि 'ओह भाई तुम तो रहने ही दो, दूल्हा तो हम बनेंगे, क्यों पापा, सही कह रहे हैं ना, तो इस पर लालू यादव ( कलाकार) कहते हैं कि कि 'अरे बुड़बक तुमको तो हम बिहार का दूल्हा बनाने में जुटे हैं, जहां तक इस शादी की बात है, तो इसमें दूल्हा हम बनेंगे।' जिसके बाद विरोधी दलों का संयम टूट पड़ता है और उनमें दूल्हा बनने की होड़ मच जाती है।
'खानदानी लूटेरों की कोशिश होगी बेकार'
बेचारी दुल्हन परेशान हो जाती है और तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है कि 'आपको लगता है कि ये अपने बीच दूल्हा चुन सकते हैं, तो प्रधानमंत्री कैसे चुनेंगे?
ये एड सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है
इसके बाद स्क्रीन पर दिखता है कि 'खानदानी लूटेरों की कोशिश होगी बेकार, अबकी बार 400 पार'। मालूम हो कि बीजेपी का ये एड सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और लोग इसपर मजे ले रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे चुनावी नतीजे
आपको बता दें कि देश में इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले है, 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। पहले से लेकर सात चरणों की डेट निम्नलिखित है
- 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान,
- 26 अप्रैल को दूसरे चरण का,
- 7 मई को तीसरा चरण,
- 13 मई को चौथा चरण,
- 20 मई को पांचवां चरण,
- 25 को मई छठा चरण
- 1 जून को सातवां चरण
- 4 जून को चुनावी परिणाम












Click it and Unblock the Notifications