Independence Day: बेंगलुरू के युवाओं का दिल मांगे मोर, स्वतंत्रता दिवस पर कह दी दिल की सारी बातें, VIDEO
Independence Day 2024:15 अगस्त 2024 को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। देश को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुए आज पूरे 78 साल पूरे हो चुके हैं। इतने वर्षों में भारत ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल कर विश्व भर में अपनी खास जगह बनाई है। हमारा देश हर क्षेत्र में विकास कर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
युवा जो हमारे देश का भविष्य हैं, वो आजादी के बारे में क्या सोचते हैं और उनकी नजर में उनके भविष्य का भारत कैसा होना चाहिए? बेंगलुरू के युवा इस बारे में क्या सोचते हैं, आइए जानते हैं वन इंडिया से क्या उन्होंने कहा?

बेंगलुरू निवासी रोहित ने कहा "देश के वीर शहीदों ने अपने प्राणों की बलि देकर वर्षों पहले जो देश को आजाद करवाया है, उस अमूल्य योगदान को हमेशा हमें याद रखना चाहिए और हमें ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए कि हमारा देश हर क्षेत्र तरक्की करे। उन्होंने कहा हर तरह के विकास के साथ मानसिक रूप से भी इंसान तरक्की करे। अपने से पहले देश के पहले लिए पहले सोचिए। देश ने आजादी के 78 साल में कई कठिनाइयों को झेला लेकिन हम आगे बढ़ते गए और हर फील्ड में हमने विकास किया, इसके लिए मैं अपने भारत देश को सेल्यूट करता हूं।"
Independence Day: आजाद भारत में खुश क्यों नहीं बेंगलुरू के युवा? स्वतंत्रता दिवस पर कह दी दिल की सारी बातें#IndependenceDay #independenceday2024 #HappyIndependenceDay #happyindependenceday2024 #स्वतंत्रता_दिवस #JaiHind #ThereIsOnlyOneindia pic.twitter.com/T0ycaKFdSf
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) August 15, 2024
आजाद हैं लेकिन खुश नहीं हैं क्योंकि...
बेंगलुरू निवासी अनहद सिंह ने कहा "आज हम खुश हैं कि आज हम आजाद देश में जी रहे हैं लेकिन हम आज भी खुश नहीं हैं। आज भी युवाओं को बहुत सारी समस्याओं का समाधान नहीं मिल रहा है। आज भी हम हर दिन समस्याएं फेस कर रहे हैं जैसे बेरोजगारी, बोलने की आजादी नहीं है, न्यूनतम मजदूरी समेत कई समस्या हैं।
उन्होंने कहा आज एक शख्स 8 हजार कमा रहा तो दूसरा 1 लाख, ये असमानता है। सबसे पहले सरकार को न्यूयतम मजदूरी तय कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कई सेक्टर हैं जिसके सरकार को बहुत काम करने की जरूरत हैं। सबसे बड़ी समस्या तो देश की पॉपुलेशन है, उस पर जब तक कंट्रोल नहीं होगा तब तक कुछ नहीं हो सकता।"
देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो और जीडीपी बढ़े
रिया ने कहा "भारत अभी विकासशील देश है और उम्मीद करती हूं आने वाले दिनों जल्द हम विकसित देश बन जाएंगे। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा समेत सभी क्षेत्रों में हमने तरक्की की है। मैं चाहती हूं आने वाले समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो और जीडीपी बढ़े। युवाओं के लिए हर क्षेत्र में अधिक रोजगार के अवसर मिले।"












Click it and Unblock the Notifications