Independence Day: कांग्रेस ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बारिश में तिरंगा फहराते राहुल गांधी ने खींचा ध्यान
Independence Day Rahul Gandhi Rain: राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर ध्वजारोहण और जश्न का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), वरिष्ठ नेता अजय माकन और कई अन्य नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का भी है।

वहीं, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की असली ताकत जनता की एकता और भाईचारे में है।
Rahul Gandhi Independence Day: बारिश में भी समारोह में मौजूद रहे राहुल गांधी
कार्यक्रम के दौरान हल्की बारिश होने लगी, लेकिन राहुल गांधी ने छाता लेने से इनकार करते हुए भीगते हुए मंच पर खड़े रहना पसंद किया। उनके इस अंदाज पर कुछ कांग्रेस समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'जनता का नेता' बताते हुए सराहना की, जबकि विपक्षी और आलोचक इसे पब्लिसिटी स्टंट करार देने लगे।
सोशल मीडिया पर गरमागरमी
कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यूजर सागर महेश्वरी ने चुटकी लेते हुए लिखा -"I am sensing a PR by afternoon of Rahul Gandhi standing in rain getting wet for the nation." मुझे लग रहा है कि दोपहर तक राहुल गांधी के बारिश में भीगते हुए देश के लिए खड़े रहने का पीआर आ जाएगा।
वहीं, एक अन्य यूज़र @Muhphfat ने तीखा कमेंट करते हुए लिखा -"Look at this ret@rded Rahul Gandhi acting like a 5 year old. No dedication, no attention only distraction." देखिए ये राहुल गांधी, 5 साल के बच्चे की तरह हरकत कर रहे हैं। न समर्पण, न ध्यान, सिर्फ ध्यान भटकाना।
पॉलिटिकल जोक में बदल गया 'बारिश वाला पल'
जहां कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के भीगने को "जनता के साथ जुड़ाव का प्रतीक" बताया, वहीं आलोचकों ने इसे "इमेज मेकओवर की कोशिश" कहा। यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी की किसी पब्लिक इवेंट में मौजूदगी सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हो।












Click it and Unblock the Notifications