स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बताए कौन से पांच प्रण?

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बताए कौन से पांच प्रण?

नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने ऐतिहासिक भाषण में देश के आने वाले दिनों के लिए 'पंच प्रण' का संकल्प दिया है। लाल किले की प्रचीर से देश को 9वीं बार संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए आज हमें पांच प्रण लेने की जरूरत है। पीएम मोदी ने लाल किले से भारत के विकास के लिए देशवासियों के सामने 25 साल का ब्लूप्रिंट रखा और कहा कि यह ब्लूप्रिंट तभी सफल होगा, जब हम ये पांच प्रण लेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ''आने वाले 25 साल के लिए हमें 'पंच प्रण' पर अपनी शक्ति, संकल्पों और सामर्थ्य को केंद्रित करना होगा।'' आइए जानें वो पांच प्रण क्या-क्या हैं....?

Recommended Video

    Independence Day 2022: PM Modi के पिछले वादे कितने पूरे.. कितने अधूरे ? | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Narendra Modi

    पीएम मोदी ने कहा, ''आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। 2047 जब आजादी के 100 साल होंगे, आजादी के दिवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।''

    पंच में पीएम मोदी ने भारत के विकास के लिए 5 वादे देशवासियों से मांगे हैं। वो इस प्रकार है...

    1. विकसित भारत- अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत।

    2. -गुलामी के हर अंश से मुक्ति का प्रण- किसी भी कोने में, मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश है तो हमें उससे मुक्ति पानी ही होगी।

    3.विरासत पर गर्व- हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए क्योंकि यही विरासत है, जिसने भारत को स्वर्णिम काल दिया था।

    4. एकता और एकजुटता- हमें 130 करोड़ भारतीयों में एकता चाहिए। न कोई अपना न कोई पराया, एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए यह प्रण है।

    5. नागरिकों का कर्तव्य- नागरिकों का कर्तव्य से पीएम और मुख्यमंत्री भी बाहर नहीं होता है।

    पीएम मोदी ने कहा कि अनुभव कहता है कि एक बार हम सब संकल्प लेकर चल पड़ें, तो हम निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लेते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+