लाल किले से स्वस्थ भारत के लिए PM Modi का फिटनेस फार्मूला, मोटापा से बचने के बताए आसान टिप्स

PM Modi Independence Day speech: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सिर्फ राष्ट्र की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर ही नहीं, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य संकट पर भी सबका ध्यान खींचा।

उन्होंने चेतावनी दी कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते मोटापा आने वाले समय में भारत के लिए एक बड़े राष्ट्रीय संकट के रूप में सामने आ सकता है।

Independence-Day-2025-PM-Modi-Warns-health

पीएम मोदी ने कहा कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो हर तीसरे भारतीय को मोटापे से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। उन्होंने परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने रोज़मर्रा के खाने-पीने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव लाकर इस खतरे को टाल सकते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य ही देश की सबसे बड़ी संपत्ति है।

PM Modi health warning: मोटापा बन रहा राष्ट्रीय चिंता का विषय

पीएम मोदी ने कहा, "हमारे देश के हर परिवार को चिंता करनी चाहिए कि मोटापा आज हमारे देश के लिए बड़ी चिंता बन रही है। आने वाले समय में हर तीसरे व्यक्ति में मोटापा होगा। हमें इससे बचना है।" उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी की वजह से मोटापे के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

PM Modi oil consumption suggestion: 10% कम तेल का सुझाव

प्रधानमंत्री ने लोगों को एक सरल लेकिन असरदार उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "मैंने सुझाव दिया था कि परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर आएगा तो हम 10 फीसदी कम ही लाएंगे, 10 फीसदी कम ही उपयोग करेंगे।" उन्होंने बताया कि इस छोटे कदम से बड़े बदलाव की दिशा में मदद मिल सकती है और मोटापे के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

युवाओं को खेल और योग अपनाने की अपील

पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे फिटनेस को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा, बल्कि मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिट रहना एक जिम्मेदारी है, जिसे हमें खुद और अपने परिवार के लिए निभाना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, बीते एक दशक में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मोटापे की दर में तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी के इस सुझाव को गंभीरता से अपनाया गया तो इससे देशभर में स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा और मोटापे की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+