Independence Day: 104 मिनट में गूंजा एक ही शब्द सबसे ज्यादा, PAK और ऑपरेशन सिंदूर पर PM ने कितनी बार बोला?
Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार लालकिले से 104 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान पीएम ने कई अहम ऐलान किए। उन्होंने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, किसानों, महिलाओं और युवाओं को लेकर कई अहम बातें कहीं।
प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच में सबसे ज्यादा बार ऑपरेशन सिंदूर शब्द गूंजा। इसके अलावा भारतीय किसान और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर भी उन्होंने कई बार जोर देते हुए देश की सुरक्षा और मजबूती का संदेश दिया।

किसानों के अधिकार पर दिया जोर
पीएम मोदी ने किसानों के अधिकार और जल पर जोर देते हुए कहा कि 'अब भारत के हिस्से के पानी का अधिकार सिर्फ भारतीय किसानों का है। इंडस वाटर ट्रीटी किसानों के साथ अन्याय रही।' उन्होंने स्पष्ट किया कि,'अब खून और पानी कभी साथ नहीं बहेंगे।'
ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा
राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल के पाहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना को पूरी स्वतंत्रता दी गई। सैनिकों ने सैकड़ों किलोमीटर तक दुश्मन की धरती में प्रवेश कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। पीएम मोदी ने कहा, हमने नया मानक स्थापित किया है- आतंकवादी और उनका आश्रय देने वाले कोई अलग खतरा नहीं हैं। दोनों मानवता के लिए समान खतरा हैं।'
पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया और देश का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कैसे पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद पूरे देश में आक्रोश था और सेना को पूरी छूट देकर दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया।
'दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे मिली सजा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने जिस प्रकार का कत्ले आम किया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। पूरा हिंदुस्तान गुस्से से भरा हुआ था। पूरा विश्व इस संहार से चौंक गया था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।'
सिंधु जल समझौते पर कड़ा रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया कि भारत अब सिंधु जल समझौते के मौजूदा स्वरूप को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत से निकलने वाली नदियों का पानी अब दुश्मन देश के खेतों को नहीं, बल्कि भारत के किसानों को ही सींचेगा। यह समझौता पिछले सात दशकों से भारतीय किसानों के साथ अन्याय कर रहा था और अब यह जारी नहीं रहेगा।
आत्मनिर्भर भारत और टेक्नोलॉजी
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, मेड इन इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक भारत में बने सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में उपलब्ध होंगे।
12वीं लगातार स्वतंत्रता दिवस की स्पीच
यह पीएम मोदी की 12वीं लगातार स्वतंत्रता दिवस की स्पीच थी, जिसमें किसानों के अधिकार, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत पर फोकस किया गया और देशवासियों को भविष्य की दिशा में आशावादी संदेश भी दिया गया।
पीएम मोदी की स्पीच में किसका हुआ सबसे ज्यादा जिक्र? (अनुमानित)
- ऑपरेशन सिंदूर- 11 बार
- पाकिस्तान- 10 बार
- किसान- 6 से 7 बार
- इंडस वाटर ट्रीटी- 4 से 5 बार
- आत्मनिर्भर भारत- 6 बार
- सेमीकंडक्टर- 4 बार
- राष्ट्रीय सुरक्षा- 3 से 4 बार
- GST / टैक्स सुधार- 3 बार
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications