कोरोना का कहर जारी, देश में 24 घंटों के भीतर सामने आए 540 नए केस, संख्या बढ़कर 5734 हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 540 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। इसमें 5095 सक्रिय मामले हैं, 473 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 166 मौतें हुई हैं।

covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

Recommended Video

    Corona : Delhi, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh के कई इलाके Seal, मरीजों का आंकड़ा ये | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली और तेलंगाना से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 1135 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 72 लोगों की मौत हुई है। केरल में 345 संक्रमित मरीज हैं और वहां 2 लोगों की मौत हई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 738 मामले हैं और 8 मौत हुई है। इसके अलावा तेलंगाना से अब तक 427 मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है।

    कहां कितने मामले?

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या 669 पहुंच गई है। यहां बुधवार को 93 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 9 मौतें हुई हैं। राजस्थान में 40 नए मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 383 हो गई है। पुणे में संक्रमित दो और लोगों की मौतें हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या यहां बढ़कर 18 हो गई है, इसमें 10 की मौत बुधवार को हुई हैं।

    देश में कोरोना वायरस के 300 से अधिक मामले वाले राज्यों में राजस्थान 381 मरीज, उत्तर प्रदेश 361 मरीज और कर्नाटक में 181 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 लोगों का पता चला गया है, जबकि 158 मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर और 14 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम और मणिपुर से एक-एक मामले की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 28 मामलों की पुष्टि हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+