Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, 24 घंटों में सामने आए 1076 नए केस, संख्या बढ़कर हुई 11439

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 11,439 हो गई है। इसमें 9756 सक्रिय मामले हैं, 1306 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 377 मौतें हुई हैं।

 covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 2687 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 178 लोगों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में ही बुधवार को 204 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस और 11 मौतें हुईं। मुंबई में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1753 तक हो गई है (111 मौतें सहित)।

Recommended Video

    Coronavirus : Health Minister Harsh Vardhan की WHO के साथ बैठक, जानिए क्या हुई बात | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में 1561 संक्रमित मरीज हैं और वहां 30 लोगों की मौत हई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1204 मामले हैं और 12 मौत हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 730 मामले सामने आए हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं राजस्थान में मंगलवार को 108 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए जिनमें से 83 जयपुर के हैं।

    कहां कितने मामले?

    देश में कोरोना वायरस के 300 से अधिक मामले वाले राज्यों में राजस्थान 969 मरीज, उत्तर प्रदेश 660 मरीज और कर्नाटक में 260 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 21 लोगों का पता चला है, जबकि 278 मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर और 17 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1 और मणिपुर 2 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 32 मामलों की पुष्टि हुई है।

    लॉकडाउन बढ़ने से मेट्रो की सेवाएं 3 मई तक बंद रहेंगी: शहरी विकास मंत्रालय

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+