यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बनाने की अर्जी खारिज, राहुल के खिलाफ खुल सकता है 100 करोड़ का I-T केस
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आयकर ट्रिब्यूनल ने बड़ा झटका लगा है। ट्रिब्यूनल ने राहुल गांधी की यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बनाने की अर्जी को खारिज कर दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बनाने की अर्जी दायर की थी। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि ये कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन है। ट्रिब्यूनल द्वारा अर्जी खारिज किए जाने के बाद अब राहुल गांधी के खिलाफ 100 करोड़ का आयकर केस फिर से खुल सकता है।

राहुल गांधी की अर्जी खारिज करते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से ऐसा कोई काम नहीं किया गया, जो चैरिटेबल की कैटेगरी में आता हो क्योंकि एजेएल को अधिग्रहित करने का मकसद पूरा नहीं किया गया। राहुल गांधी की तरफ से दावा किया गया था यंग इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट है और इसे आयकर में छूट मिलनी चाहिए। ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के दौरान पाया कि कांग्रेस ने यंग इंडिया को कर्ज किया, जिससे उसने एजेएल के साथ व्यापार किया। एजेएल नेशनल हेराल्ड अखबार का संचालन करता है।
अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय ने एजेएल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में आरोपपत्र दायर किया था। पीएमएलए के तहत जांच में पता था कि हरियाणा के पंचकुला में एक प्लॉट को एजेएल को साल 1982 में आवंटित किया गया लेकिन इसके एस्टेट अधिकारी एचयूडीए ने 30 अक्टूबर 1992 को वापस ले लिया, क्योंकि एजेएल ने आवंटन पत्र की शर्तों का पालन नहीं किया।
ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर साल 2016 में पीएमएलए के तहत शिकायत दर्ज की थी। इसी साल जनवरी में इस मामले में इनकम टैक्स विभाग ने सोनिया गांधी और राहुल को 100 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है। एजेएल से संबंधित उनकी आय के पुनर्मूल्यांकन के बाद आयकर विभाग ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ये नोटिस भेजा है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications