अशोक लवासा के परिवार पर 10 लाख की स्टांप ड्यूटी चोरी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने हरियाणा सरकार से कहा है कि चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के परिवार द्वारा कथित तौर पर स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले में जांच की जाए। आरोप है कि अशोक लवासा की पत्नी नोवेल लवासा ने उनकी बहन शकुंतला लवासा को गुड़गांव स्थित एक अपार्टमेंट के हस्तांतरण के मामले में कथित तौर पर 10 लाख रु की स्टांप ड्यूटी चोरी की है।

Recommended Video

    चुनाव आयुक्त Ashok Lavasa के परिवार पर नया आरोप | वनइंडिया हिंदी
    income tax stamp evasion by family of election commissioner ashok lavasa

    इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आयकर विभाग ने नोवेल लवासा पर वित्त वर्ष 2017-18 में भी इनकम टैक्स भुगतान में कथित तौर पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया है। आयकर विभाग ने इस मामले की जांच के लिए हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तीय कमिश्नर को पत्र लिखा है। राजस्व और आपदा प्रबंधन के वित्तीय कमिश्नर धनपत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। धनपत सिंह ने बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग का पत्र उनको 27 नवंबर को मिला है।

    इसे 9 दिसंबर को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्रर के साथ शेयर किया गया है। इसपर उनका अभी कोई जवाब नहीं आया है। वहीं, अशोक लवासा और उनके परिवार के सदस्यों ने स्टांप ड्यूटी चोरी के आरोपों से इनकार किया है। शकुंतला लवासा ने बताया कि कानून के मुताबिक, उन्होंने 10,42,220 रु की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। वहीं, अशोक लवासा ने इस मामले में कहा है कि स्टांप ड्यूटी की कोई चोरी नहीं की गई है और तय रेट के मुताबिक, जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इसका भुगतान किया गया है।

    लवासा ने कहा कि तथ्यों का पता लगाना विभाग का काम है। पूरे मामले पर अशोक लवासा की पत्नी नोवेल लवासा ने आरोप लगाया है कि इस जांच के बहाने उनके परिवार और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नोवेल लवासा के इनकम टैक्स रिटर्न से मालूम पड़ता है कि उन्होंने गुरुग्राम की चार मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर को शकुंतला लवासा को 1.73 करोड़ रु में बेचा है। आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, नोवेल लवासा ने संपत्ति की इस बिक्री पर कोई टैक्स नहीं दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+