Income Tax Relief:'12 लाख पर नो टैक्स', सोशल मीडिया पर छाई वित्त मंत्री,यूजर्स कर रहे वाहवाही..मीम्स की भरमार
Income Tax Relief: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी शनिवार 01 फरवरी को आम बजट पेश किया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का 8वां बजट है। इस बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, वित्त मंत्री ने इस आम बजट में मिडिल क्लास को राहत देते हुए कहा कि न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपये सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस बड़े ऐलान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोशल मीडिया पर छा गई।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग इन मीम्स के जरिए अपने जज्बात शेयर कर रहे हैं। तो वहीं, #NoTax हैशटेग वायरल होने लगा है। टैक्स में छूट की घोषणा के साथ ही मिडिल क्लास अपनी खुशी को जाहिर करने में जुटा हुआ है।
लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइये देखते हैं कुछ ऐसे मजेदार मीम्स...
बता दें कि निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है।'
इस दौरान नौकरी-पेश वाले को राहत देते हुए आयकर में बड़ी छूट दी है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं कर दर संरचनाओं को इस प्रकार संशोधित करने का प्रस्ताव करती हूं: 0 से 4 लाख रुपये - शून्य, 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये -5%, 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये - 10%, 12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये - 15%।
16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये - 20%, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये - 25% और 24 लाख रुपये से अधिक - 30%। सामान्य आय वाले 12 लाख रुपये तक के करदाताओं को स्लैब दर में कमी के कारण होने वाले लाभ के अलावा कर छूट इस तरह से प्रदान की जा रही है कि उन्हें कोई कर नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: महिलाओं को अब मिलेगा सस्ता बिजनेस लोन, गर्भवती को भी सपोर्ट, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या खास












Click it and Unblock the Notifications