बेनामी संपत्ति मामला: वाड्रा के ऑफिस पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारी, दर्ज किया बयान

Benami Property Case: बेनामी संपत्ति मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा (Robert Vadra) के ऑफिस पहुंचे। साथ ही बेनामी संपत्ति को लेकर उनसे पूछताछ की। वाड्रा लंबे वक्त से इस जांच से बचते नजर आ रहे थे। आयकर के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) भी मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रहा है।

robert

सूत्रों के मुताबिक बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग (Income Tax Department) के अधिकारियों ने कई बार वाड्रा को नोटिस दिया था। साथ ही उन्हें आकर बयान दर्ज करवाने को कहा। बार-बार नोटिस के बाद भी वाड्रा आयकर विभाग के ऑफिस नहीं गए। इसके बाद सोमवार को वाड्रा के साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर आयकर विभाग की एक टीम पहुंची और उनसे पूछताछ करने लगी।

आरोप है कि वाड्रा की फर्म सनलाइट हॉस्पिटैलिटी ने राजस्थान के बीकानेर जिले में एक जमीन घोटाला किया है। पहले तो वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 72 लाख रुपये में 69.55 हेक्टेयर जमीन खरीदी, इसके बाद उसे एलेगेनी फिनलेज नाम की कंपनी को 5.15 करोड़ में बेच दिया। इस डील में वाड्रा की कंपनी को करीब 4.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसी तरह का एक घोटाला फरीदाबाद में भी करने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि वाड्रा कोरोना महामारी का हवाला देकर जांच से बच रहे थे। जिस वजह से एक टीम को उनके दफ्तर जाना पड़ा। इसके अलावा आरोप है कि वाड्रा ने लंदन में एक संपत्ति खरीदी थी, जो 1.9 मिलियन पाउंड की थी। इस केस की भी जांच हो रही है, जिसमें वाड्रा को अग्रिम जमानत कोर्ट से मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+