आयकर विभाग के छापे तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस की सुनामी के संकेत: ए रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव के घर आयकर विभाग ने गुरुवार (09 नवंबर) को पर तलाशी ली। वहीं इससे पहले कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी छापेमारी की गई थी। ऐसे में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस नेता के घर और कार्यालयों पर आयकर के छापे की निंदा की। उन्होंने कहा कि आईटी विभाग की कार्रवाई से साफ होता है कि बीजेपी और बीआरएस कांग्रेस को लेकर डरी हुई है।
आईटी अधिकारियों श्रीनिवास रेड्डी और पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के घर व कार्यालयों पर तलाशी ली। जिसको लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। टीपीसीसी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने बीजेपी और बीआरएस दोनों दलों को निशाने पर लिया। रेवंत ने सवाल खड़े किए के कांग्रेस के नेताओं के घर ही क्यों आईटी विभाग के छापेमारी कर रहा है। बीजेपी और बीआरएस नेताओं के घर क्यों रेड ने पड़ती। टीपीसीसी अध्यक्ष ने दावा किया कि ये छापे तेलंगाना में कांग्रेस की सुनामी का संकेत हैं।

टीपीसीसी प्रमुख ने एक्स ( पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट में लिखा, "मोदी-केडी स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद चिंतित हैं कि राज्य में कांग्रेस की सुनामी आ रही है। यह उस सुनामी को रोकने की तरकीब है।"
कांग्रेस नेता ने दावे के साथ कहा कि 30 नवंबर को कांग्रेस की सुनामी में कमल और कार का डूबना तय है। बता दें कि पूर्व सांसद और व्यवसायी श्रीनिवास रेड्डी हाल ही में बीआरएस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह खम्मम जिले के पलेरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों और पुलिस ने बुधवार को खम्मम में तुम्मला नागेश्वर राव के आवास पर तलाशी ली थी। वे बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और खम्मम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications