कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर के 30 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Recommended Video

    Karnataka के पूर्व डिप्‍टी CM जी Parameshwar के ठिकानों पर छापेमारी, भड़की Congress |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक अयाकर विभाग को उनके घर से कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। परमेश्वर के सभी 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम अभी मौजूद है और छापेमारी जारी है।

    Income Tax Dept is conducting raids at the premises of former Deputy CM of Karnataka

    छापेमारी में मिले दस्तावेजों में उनके द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज से जुड़े अहम कागजात मिले हैं। छापेमारी के दौरान जी परमेश्वर का भी बयान आया है। उनका कहना है, छापमारी की जानकरी उन्हें नहीं थी, आयकर विभाग की टीम छापेमारी कहां कर रही है इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परमेश्वर ने कहा, टीम तलाशी ले इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अगर हमरी तरफ से कोई गलती हुई है तो हम उसे सुधारेंगे।

    आयकर विभाग का दावा
    आयकर विभाग ने गुरुवार की सुबह 6.30 छापेमारी शुरू की। कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य आरएल जलप्पा के ठिकानों पर भी छापा मारा है, जलप्पा पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के काफी करीबी माने जाते हैं। जी परमेश्वर के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। इस संबंध में कई दस्तावेज भी बरामद किये गए है जिससे परमेश्वर को परेशानी हो सकती है। बता दें, आरएल जलप्पा सांसद के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, आयकर विभाग की टीम ने दावा किया है कि परमेश्वर के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने पद का इस्तेमाल करते हुए अपना व्यक्तिगत लाभ किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+