ज्वेलर के यहां इनकम टैक्स का छापा, 10 करोड़ रुपये और 6 किलो सोना बरामद
नोटबंदी की घोषणा होने के बाद से देशभर में जारी छापेमारी और धरपकड़ में अब तक करीब 400 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं।
चेन्नई। इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को चेन्नई में एक ज्वेलर के यहां छापे मारी करके 10 करोड़ रुपये के पुराने नोट और छह किलो सोना जब्त किया। जब्त किए गए पैसों में पुराने और नए नोट भी शामिल हैं।

नोटबंदी की घोषणा होने के बाद से देशभर में जारी छापेमारी और धरपकड़ में अब तक करीब 400 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं। अलग-अलग एजेंसियों और पुलिस ने कार्रवाई करके हुए ये नोट जब्त किए हैं।
कालेधन और हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने में जुटी इनकम टैक्स विभाग की टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इनकम टैक्स अधिकारियों ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता सुशील वासवानी के घर और ऑफिस में भी छापेमारी की। उन पर करोड़ों रुपये के पुराने नोट बदलने का आरोप है।
नोट बदलने में उनकी मदद करने वाले बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी विभाग की नजर में हैं। उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications