वीवी मिनरल्स के 100 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
नई दिल्ली। वीवी मिनरल्स और इसके मालिक वैकूंदराजन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी तमिलनाडु में वैकुंदराजन के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। जानकारी के अनुसार वैकुंदराजन के 100 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग क कई अधिकारी इस छापेमारी में शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार वैकुंदराजन की कंपनी वीवी मिनरल्स के खिलाफ कई शिकायतें आई थी, जिसके बाद आयकर विभाग ने यह छापेमारी की है। आपको बता दें कि वैकुंदराजन दक्षिण भारत के एक बड़े कारोबारी हैं। इस छापेमारी के बारे में आयकर विभाग की ओर से अभी तक किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है।
आयकर विभाग ने वीवी मिनरल्स के न्यूज चैनल के दफ्तर में भी छापा मारा। आपको बता दें कि कंपनी के मालिक वैकुंदराजन को एआईएडीएमके और इसके नेताओं का करीबी माना जाता है। यह छापेमारी आंध्र प्रदेश में सुकुमार, चंद्रेसन और मनिकंदन के ठिकानों पर भी की गई है। आरोप है कि कंपनी पाबंदी के बाद भी समुद्री खनिज को विदेश भेज रही थी।












Click it and Unblock the Notifications