तमिलनाडु में कई जगहों पर आयकर विभाग का छापा, कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर से 14.54 करोड़ जब्त
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध धन की तलाश में आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है। इस बेहिसाबी धन का कथित तौर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्रम में तमिलनाडु में आयकर विभाग ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। नामाक्कल से आयकर विभाग ने 14.54 करोड़ का बेहिसाब धन जब्त किया है।

खबर के मुताबिक, चेन्नई, नामक्कल और तिरूनलवेली में कुल 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान आयकर अधिकारियों ने एक ठेकेदार कंपनी- पीएसके इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में छापेमारी की जहां से 14.54 करोड़ की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयकर ने कई राज्यों में बेहिसाबी धन के मामले में छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि इस कंपनी के चेन्नई स्थित तीन ठिकानों और नामक्कल में चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है। जबकि एक अन्य मामले में जांच शाखा ने नकदी का काम करने वाले फाइनेंसर्स के एक समूह पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर चुनावों में संभावित नकदी से इस्तेमाल के सिलसिले में ये छापेमारी की गई है।
तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी
आयकर विभाग की टीम चेन्नई में 10 ठिकानों और तिरुनलवेली में एक ठिकाने पर अभी भी तलाशी में जुटी है। इस मामले में कई लोगों से आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ भी कर रहे हैं। बता दें कि तमिलनाडु की 39 सीटों पर पुड्डुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव देशभर में 7 चरणों में संपन्न होंगे जबकि 23 मई को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications