कर्नाटक: सीक्रेट बॉथरूम चैंबर से 32 किलो सोना और 5.7 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद

आयकर विभाग ने छापा मारकर एक हवाला कारोबारी के सीक्रेट बॉथरूम चैंबर से 32 किलो सोना और 5.7 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद किए है।

बेंगलुरु। आयकर विभाग ने छापा मारकर एक हवाला कारोबारी के सीक्रेट बॉथरूम चैंबर से 32 किलो सोना और 5.7 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद किए है।

gold

इनकम टैक्‍स के अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के हुबली में एक हवाला कारोबारी ने बॉथरूम के अंदर छुपा कर रखे थे। देश में विमुद्रीकरण का फैसला किए हुए 32 दिन हो चुके हैं। एक तरफ जहां आम आदमी को पैसा नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आयकर विभाग के छापों में एक के बाद एक करके करोड़ों रुपए की नए नोटों की नगदी बरामद हो रही है। आइए हम आपको बताते हैं कि इनकम टैक्‍स ने कहां-कहां छापा मारकर करोड़ों रुपए की नगदी पिछले एक महीने में बरामद की है।

दिल्‍ली में छापा मारकर 3.5 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद हुए।

30 नवंबर और 1 दिसंबर को आईटी विभाग की रेट में 4.7 करोड़ रुपए बरामद हुए। आयकर विभाग ने कर्नाटक और गोवा क्षेत्रों में छापा मारकर 6 करोड़ रुपए बरामद किए थे। इसमें 4.7 करोड़ नए जारी किए हुए नोट थे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व नेता महेश शर्मा के पास से 33 लाख रुपए एसटीएफ ने बरामद किए थे। यह 33 लाख रुपए 2000 रुपए के नोट की नई करेंसी में थे।

7 दिसंबर को सीबीआई और स्‍थानीय पुलिस के छापे में 1.5 करोड़ रुपए बरामद हुए थे। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यहां पर भी सारी नई करेंसी ही बरामद हुई थी।

8 दिसंबर को चेन्‍नई में आयकर विभाग ने छापा मारकर 70 करोड़ रुपए के नए जारी किए हुए नोटों को बरामद किया था। इस पूरे मामले में पुलिस के हाथ 90 करोड़ रुपए लगे थे।

9 दिसंबर को आयकर विभाग ने गुजरात के सूरत में छापा मारकर 1.57 करोड़ रुपए बरामद किए थे। इसी दिन वेल्‍लोर में एक कार और 12 बॉक्‍स से 24 करोड़ रुपए बरामद हुए।

10 दिसंबर को आयकर विभाग ने छापा मारकर राजस्‍थान से 7,20,000 रुपए बरामद किए हैं। यह सभी नोट नई करेंसी में ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+