AAP पर इनकम टैक्स का डंडा, भेजा 30 करोड़ का नोटिस

आय कर विभाग का नोटिस आप की पांच साल पूरे होने के ठीक अगले दिन आया है। पार्टी ने 26 नवंबर को ही अपनी स्थापना के पांच साल पूरे किए हैं

Recommended Video

    Aam Aadmi Party को Income Tax Department ने थमाया 30 करोड़ रूपए का Notice । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को 30.67 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। साथ ही आय कर विभाग ने आम आदमी पार्टी से पूछा है कि 13 करोड़ की अघोषित संपत्ति के बारे में विभाग को सूचना क्यों नहीं दी। इसके अलावा विभाग ने उन 462 दान दाताओं का रिकॉर्ड नहीं रखने पर भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी की खिंचाई की है जिन्होंने करीब 6 करोड़ रुपये दान दिए हैं। आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को सात दिसंबर तक जवाब देने को कहा है।

    AAP पर इनकम टैक्स का डंडा, भेजा 30 करोड़ का नोटिस

    'आप' ने कहा है कि आयकर का ये नोटिस बोगस और आधारहीन है। पार्टी ने कहा है कि हमारा चंदा पूरी तरह पारदर्शी और पहली बार किसी पाटी के चंदे को गैरकानूनी ठहराया गया है। आयकर विभाग ने 7 दिसंबर को पार्टी से पक्ष रखने को कहा है। आयकर विभाग के नोटिस में आप पर चंदा नियमों के अनुकूल ना होने का आरोप लगाया है।

    इससे पहले आयकर विभाग ने इस साल मई महीने भी आप को नोटिस भेजकर पूछा था कि बही खाते में कथित जालसाजी और उसको मिले चंदे पर जानबूझकर कर चुकाने से बचने की कोशिश के लिए उसपर क्यों नहीं मुकदमा चलाना चाहिए। आयकर विभाग ने पार्टी के संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तीन अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आय कर विभाग का नोटिस आप की पांच साल पूरे होने के ठीक अगले दिन आया है। पार्टी ने 26 नवंबर को ही अपनी स्थापना के पांच साल पूरे किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+