कांग्रेस के खाते में आई170 करोड़ ब्लैकमनी! इनकम टैक्स ने जारी किया नोटिस
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस के खाते में 170 करोड़ रुपए काला धन आने के मामले में आयकर विभाग ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद की एक कंपनी से कांग्रेस के खाते में काला धन आने का आरोप है। कांग्रेस ने इस संबंध में अभी तक विभाग को दस्तावेज नहीं दिए हैं इसलिए यह नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कंपनी के एक कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो भी नहीं आया।

पिछले दिनों विभाग द्वारा की गई छापेमारी में पता चला कि कंपनी ने 170 करोड़ रुपए कांग्रेस को हवाला के जरिये भेजा है। कंपनी ने यह राशि सरकार से फर्जी बिल लगाकर ली। इस कंपनी के पास कई सरकारी प्रोजेक्ट हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 150 करोड़ रुपये चन्द्रबाबू नायडू की टीडीपी को भी भेजे। उन्हें भी जल्दी ही नोटिस जारी होगा। इससे पहले 4 नवंबर को भी इस मामले में नोटिस दिया गया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई भी विभाग के सामने पेश नहीं हुआ। कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि नवंबर महीने में भारत और स्विट्जरलैंड ने बुधवार को कालाधन पर अंकुश लगाने के लिये अपने-अपने कर विभागों से आपस में गठजोड़ बढ़ाने को कहा है। वित्त मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि भारत के राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे और स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय वित्त मामलों की सेक्रेटरी डेनिएला स्टोफेल ने कर मामलों में प्रशासनिक सहायता खासकर एचएसबीसी मामले में स्विट्जरलैंड की तरफ से सहायता उपलब्ध कराने को लेकर पिछले कुछ साल में हुई प्रगति पर संतोष जताया था।












Click it and Unblock the Notifications