दिल्लीः AAP विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, दो करोड़ रुपये बरामद
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने 2.56 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। इनकम टैक्स की टीम फिलहाल नरेश बाल्यान से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी ने जिस जगह छापा मारा था वहां बाल्यान दो करोड़ रुपये लेकर पहुंचे थे। आयकर अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। आयकर विभाग ने नरेश बाल्यान को द्वारका सेक्टर 12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट किसी प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की दो टीमों ने ये छापेमारी की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दफ्तर प्रदीप सोलंकी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का बताया जा रहा है। प्रदीप सोलंकी की पहले मौत हो चुकी है। आयकर विभाग ने विधायक बाल्यान के साथ उनके एक रिश्तेदार को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स विभाग के आठ अधिकारियों की टीम विधायक और सोलंकी के रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications