लालू के करीबी और आरजेडी विधायक अबु दुजाना के घर पर आयकर विभाग का छापा
पटना। आरजेडी के विधायक और लालू यादव के करीबी माने जाने वाले विधायक अबु दुजाना के पटना स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबकि आयकर विभाग की एक टीम उनके ऑफिस पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के सात कुछ पुलिस वाले भी साथ में हैं। हालांकि छापा अभी पड़ा ही है इसलिए ज्यादा जानकारी अभी तक आई नहीं है। इसलिए अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह छापा के पीछे मामला कौन सा है।

बता दें कि अबु दुजाना का नाम उस समय भी सामने आया था लालू परिवार का पटना में बन रहे मॉल को ईडी ने सीज किया था। इसमें कहा गया था कि यह जमीनें डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड जिसके प्रबंध साझेदार लालू की पत्नी राबड़ी देवी और साझेदारों के रूप में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के अलावा विधायक अबु दुजाना की कंपनी मेरीडियन कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के नाम पर है कि बात सामने आई थी।
इसके बाद से ही अबु दुजाना भी विपक्षीय पार्टियों के निशाने पर आ गए थे। लेकिन अब इनकम टैक्स के छापे के बाद उनकी मुश्किल और बढ़ सकती है। हालांकि अभी तक छापे के संबंध में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अबु दुजाना का कोई बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें- कॉकपिट में जाकर मोबाइल चार्ज करना चाहता था, फ्लाइट से नीचे उतारा












Click it and Unblock the Notifications