कॉकपिट में जाकर मोबाइल चार्ज करना चाहता था, फ्लाइट से नीचे उतारा
मुंबई। मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री मोबाइल चार्ज करने के लिए कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगा। यह घटना सोमवार की है। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी। वहीं इस घटना पर यात्री का कहना है कि वो अपना फोन चार्ज करना चाहता था। हालांकि घटना के बाद उस यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जांच में यात्री के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया है।

सुरक्षा का हवाला देते हुए यात्री को उतारा
घटना के बाद इंडिगों की 6ई-365 फ्लाइट के पायलट ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यात्री को विमान से नीचे उतार दिया। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि व्यवसायिक फ्लाइट्स के कॉकपिट में यात्रितों को घुसने की इजाजत नहीं होती है। इसलिए ऐसा किया जाना उचित नहीं है। इधर ने पुलिस ने यात्री से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। वहीं कुछ अधिकारियों ने बताया कि शख्स नशे में था और अपना मोबाइल चार्ज करना चाहता था इसलिए वो कॉकपिट में घुसने का प्रयास करने लगा। यात्री के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

हवा में विमान का दरवाजा खोलने का प्रयास
इधर इंडिगो की ही फ्लाइट जो कि सोमवार को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी थी के एक यात्री ने एयरक्राफ्ट के पीछे के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते एक यात्री ने उसे देख लिया ऐर अलार्म बजा दिया। जिसके बाद क्रु मेंबर ने यात्री को ऐसा करने से रोक दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विमान के पटना पहुंचने के बाज यात्री को सीआईएसएप को सौंप दिया गया।

दिल्ली जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिग
इधर त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रहे विमान की उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब बीच सफर में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। फ्लाइट को इंदौर के हवाए अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दोपहर 3 बजे के आसपास नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंदौर को यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही। जिसके बाद दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई।
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड पर हुआ शक तो सनकी आशिक ने उतारा मौत के घाट, बैग में भरा शव
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications