ओडिशा में आयकर विभाग का छापा: बीजद- कांग्रेस पर BJP का हमला, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
ओडिशा और पड़ोसी राज्यों में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी की जब्ती की गई है। ऐसे में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी की पता चलना आश्चर्य की बात है। मंत्री ने बीजेडी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े एक्शन लेने में केंद्रीय एजेंसियां सख्त हैं, मोदी सरकार में जनता से लूटा गया एक- एक पैसा वापस होगा।
आयकर अधिकारियों ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसरों पर अपनी छापेमारी जारी रखी और ओडिशा के कई हिस्सों से 300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की। जब्त नकदी की गिनती के लिए केंद्रीय एजेंसी की ओर से तीन दर्जन मशीनें लगाई गई हैं।

आईटी छापे और नकदी की जब्ती पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्चर्य व्यक्त किया उन्होंने कि इस भ्रष्टाचार में ओडिशा के कई और राजनेता भी शामिल हो सकते हैं। ओडिशा समेत अन्य राज्यों में आईटी रेड मिली संपत्तियों को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सवाल किया।
उन्होंने कहा, "...इस गुमनाम संपत्ति का स्रोत क्या है? सत्य क्या है? क्या जब्त किए गए काले धन से ओडिशा के कुछ लोगों का संबंध है? सच्चाई और ईमानदारी के झंडाबरदार कुछ लोग इस मामले पर चुप क्यों हैं?"
उन्होंने आगे कहा, "अब ओडिशा सहित देश के लोग पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता से लूटा गया सारा पैसा एक-एक करके बरामद किया जाएगा और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह मोदी की गारंटी है।"
वहीं भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस ने निशाने पर लेते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कांग्रेस पार्टी की संस्कृति है। पीएम मोदी की सरकार 'विकास की गारंटी' देती है जबकि कांग्रेस 'घोटाले की गारंटी' दे रही है।"












Click it and Unblock the Notifications