युवक को टशन पड़ा भारी! Fire Haircut करवाने पर बेकाबू हुई आग, अस्पताल में भर्ती
Fire Haircut: सोशल मीडिया के इस दौर में युवा लगातार रील्स पर कुछ नया करने के लिए तैयार रहते हैं। कपड़े- टैटू के साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए अलग-अलग तरह से हेयर स्टाइल रखने का भी काफी क्रेज बढ़ चुका है। इस बीच 'फायर हेयर केट' भी आजकल तगड़े ट्रेंड में आ चुका है, जिसमें बाल काटने के लिए पहले उनमें आग लगाई जाती है, लेकिन यह कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण गुजरात से सामने आया है, जहां फायर कटिंग करा रहे एक 18 साल के युवक के साथ ऐसा हादसा हो कि उसको अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा।

युवक को टशन पड़ा महंगा!
आजकल फायर हेयरकट की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर इस कटिंग से जुड़ी सैकड़ों रील्स देखी जा सकती है। जैसा की नाम से ही कॉन्सेप्ट क्लियर है कि आग लगाकर बाल काटे जाते हैं, ऐसे में रिस्क भी है। पहले बालों में आग लगाई जाती है और फिर कंघे से बाल काटे जाते हैं। लेकिन कई दफा यही अजीबोगरीब प्रयोग महंगे पड़ जाते हैं।

फायर कटिंग ने अस्पताल पहुंचाया
अब गुजरात में वलसाड के वापी में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसको फायर हेयर कट करवाना इतना महंगा पड़ा कि अब वो अस्पताल में भर्ती है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। वापी के एक सैलून में बाल कटवाने आया युवक झुलस गया। दरअसल, हुआ यूं कि सैलून वाले ने पहले उसके बालों में कटिंग से पहले आग लगाई और फिर जैसे ही एक दो बार कंघा घुमाया तो आग जोर की बढ़ गई।

बालों के साथ जला गर्दन का निचला हिस्सा
वापी की इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें युवक के बालों में लगी आग को बेकाबू होते हुए देखा गया है। हालांकि युवक को रूमाल से मुंह ढककर बैठाया गया था। लेकिन आग के बेकाबू होते ही युवक तुरंत हाथ से उस पर काबू करने लगा, फिर कपड़ा ढकने लगा, लेकिन आग नहीं बुझी जिसके बाद तुरंत सीट से खड़ा होकर भागने लगा। इस हादसे में बाल जलने के साथ युवक की गर्दन का निचला हिस्सा भी जल गया।

वलसाड के सिविल अस्पताल में भर्ती युवक
जानकारी के मुताबिक युवक का फेस तो बच गया लेकिन उसके गर्दन का निचला हिस्सा काफी जल गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए वलसाड के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार वापी के भदकमोरा इलाके की रहने वाला युवक सुलपाद इलाके के सैलून में 'फायर हेयरकट' करवाने गया था। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि 'फायर हेयरकट' के लिए किस कैमिकल का इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications