सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम में क्या एक्टर के पालतू डॉगी फज की भी हो गई मौत? जानिए सच
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम में क्या एक्टर के पालतू डॉगी फज की भी हो गई मौत? जानें सच्चाई
मुंबई। बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सभी को बड़ा सदमा लगा है। अभिनेता का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका हुआ पाया गया था। सुशांत की मौत को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उनसे जुड़ी खबरें अभी भी सुर्खियों में हैं। सुशांत राजपूत के सुसाइड के बाद से सोशल मीडिया तमाम तरह की बहस और एक्टर से संबंधित खबरों से पटा पड़ा है। इन्हीं खबरों के बीच सुशांत सिंह के पालतू डॉगी फज के बारे में खबरें प्रसारित हो रही हैं कि उसने अपने मालिक सुशांत राजपूत की याद में खाना पीना छोड़ दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई!

क्या सचमुच हो गई हैं सुशांत के डॉगी फज की मौत
बता दें सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सुशांत सिंह के पालतू कुत्ते लैब्राडोर फज की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो हुई। फज अपने प्यारे मालिक की मौत से टूट सा गया है और सारे घर में उन्हें ही तलाश रहा था। फोटो में फज सुशांत की मोबाइल में फोटो देखते हुए मुंह लटकाए देखा गया था। इसके बाद कई वाडियो वायरल हुए कि मालिक की याद में खाना पीना छोड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन आपको बता दें सुशांत के करीबी सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर फज के मौत की खबर बिलकुल झूठी हैं। वो बिलकुल ठीक हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि न केवल फुज ही नहीं, बल्कि सुशांत के सभी चार कुत्ते ठीक हैं और वे फिलहाल पावना में अपने निवास पर हैं।

सुशांत की मौत के बाद फज का रोना बंद नहीं हो रहा है
मालूम हो कि मुंबई के बांद्रा में किराए के घर में रह रहे सुशांत सिंह के लिए ब्लैक लैब्राडोर फज उनका सच्चा साथी था। सुशांत की मौत के बाद फज का रोना बंद नहीं हो रहा है। वह उन्हें पूरे घर में सारा दिन ढ़ूंढता रहता है। फज कुछ भी खा-पी नहीं रहा था और बस सारा दिन दुखी होकर सुशांत की राह देखता रहता है। फज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसमें नजर आ रहा है कि फज के सामने एक फोन रखा हुआ है। इसकी स्क्रीन पर सुशांत की फोटोग्राफ है और एकटक उसे देख रहा है और बीच-बीच में उसे चाटने लगता है। फज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और उन्हें देखकर आपकी आंखें भी भर आएंगी। जिसमें वह अपने मालिक का इंतज़ार करते हुए उदास बैठे देखे जा सकते हैं।

फज के बारे में सुशांत ने लिखी थी ये पोस्ट
सोशल मीडिया पर सुशांत द्वारा अपने कुत्ते के लिए बनाई गई एक पुरानी पोस्ट भी दिखी जिसने सभी को भावुक कर दिया। ये सुशांत द्वारा साझा किया गया एक वीडियो था जिसमें वह अपने बगीचे में फज के साथ खेलते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट लिखा, कि "अगर आप मुझे याद करते हैं, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर बाकी सब भूल जाते हैं।सुशांत ने एशियन पेंट्स वाले कार्यक्रम के दौरान फज के बारे में कहा था, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस तरह से रहते हैं, उनका कुत्ता उनके साथ एक समान बर्ताव करता है और उन्हें हमेशा अपनेपन का अहसास कराता है।'
“If you remember me, then I don't care if everyone else forgets.”#mylove #Fudge 💫❤️
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) December 14, 2018
~ Kafka on the Shore#murakami pic.twitter.com/LZAURReLg7
सुशांत की मौत के बाद फज की फोटो शेयर कर गुर्जर ने लिखी ये बात
पटना में गुरुवार को सुशांत सिंह का अस्थि विर्सजन किया गया। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो एशियन पेंट्स के एक कार्यक्रम का था और उसमें सुशांत के साथ फज भी नजर आया था। सुशांत की मौत के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर फज का क्या हाल है और वह कहां है। इसके बाद बिग बॉस 10 फेम मानवीर सिंह गुर्जर ने फज की कुछ फोटाग्राफ अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'भाई, कोई और समझे या न समझे लेकिन यह आज भी आपकी अहमियत समझता है।' वहीं कई लोग फज को एडाप्ट करने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications