रात को हेडफोन्स लगाकर आराम से सोई पत्नी, सुबह उठाने गया पति तो पाया मृत

आजकल लोगों में रात को हेडफोन्स लगाकर सोने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। युवा तो खासकर रात को हेडफोन्स लगाकर सोते हैं, लेकिन उनकी ये आदत जानलेवा साबित हो सकती है। तमिलनाडु के कांटुर में रात को हेडफोन्स लगाकर सोई एक महिला की मौत हो गई।

Death

चेन्नई। आजकल लोगों में रात को हेडफोन्स लगाकर सोने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। युवा तो खासकर रात को हेडफोन्स लगाकर सोते हैं, लेकिन उनकी ये आदत जानलेवा साबित हो सकती है। तमिलनाडु के कांटुर में रात को हेडफोन्स लगाकर सोई एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हेडफोन्स से आए करंट के कारण हुई है, जो रातभर उसके शरीर में लगता रहा।

रात को सोई थी हेडफोन्स लगाकर

रात को सोई थी हेडफोन्स लगाकर

तमिलनाडु के कांटुर गांव में हेडफोन्स लगाकर सोने से 46 साल की एक महिला की मौत हो गई। रविवार रात को 46 वर्षीय फातिमा हेडफोन्स लगाकर सोई थी, और सुबह अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'फातिमा के पति अब्दुल कलाम ने उसे देखा और उठाने गया लेकिन वो नहीं उठी। जब कलाम को शक हुआ कि वो ठीक नहीं है तो वो तुरंत उसे लेकर अस्पताल गया। अस्पताल पहुंचते ही फातिमा को मृत घोषित कर दिया गया।'

इलेक्ट्रोक्यूशन से हुई मौत

इलेक्ट्रोक्यूशन से हुई मौत

इसके बाद फातिमा के शव को ऑटोप्सी के लिए भेजा गया जिसमें मौत का कारण इलेक्ट्रोक्यूशन आया है। इलेक्ट्रोक्यूशन से मौत तब होती है जब शरीर को इलेक्ट्रिक शॉक लगता है या फिर इलेक्ट्रिक करंट शरीर में जाता है। पुलिक से अनुसार हेडफोन्स लगाकर सोई फातिमा की मौत शॉर्ट-सर्किट होने से इलेक्ट्रोक्यूशन के कारण हुई। पुलिस ने CrPC सेक्शन 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी हो चुका है ऐसा

पहले भी हो चुका है ऐसा

वैसे ये पहली बार नहीं है जब इलेक्ट्रोक्यूशन के कारण किसी की जान गई हो। पिछले साल वियतनाम के हनोई में एक 14 साल की लड़की की मौत इलेक्ट्रोक्यूशन से हो गई थी। iPhone 5 का चार्जर रात को बिस्तर के पास लगाकर सोई लड़की का शरीर चार्जर के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। लड़की के चार्जर पिन से थोड़ी रबड़ की ट्यूब हटी हुई थी, जिससे शरीर करंट के सीधा संपर्क में आ गया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: लाइव रिपोर्टिंग कर रही पत्रकार के निजी अंग को छुआ, भड़की रिपोर्टर ने सिर पर दे मारा माइक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+