क्या सोनाली की मौत में हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा का हाथ? जानिए फोगाट के भाई ने क्या कहा?

क्या सोनाली की मौत में हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा का हाथ? जानिए फोगाट के भाई ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 26 अगस्त: भाजपा की महिला नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। सोनाली फोगाट के परिवार वालों ने हत्या का शक जाहिर किया है। हत्या का आरोप सोनाली फोगाट के पीए पर लग रहा है। सोनाली फोगाट के एक भाई वतन ढाका ने पूर्व राज्य गृहमंत्री एवं मौजूदा विधायक गोपाल कांडा पर आरोपियों की मदद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sonali Phogat

Recommended Video

    Sonali Phogat की हत्या, Sudhir और Sukhwinder पर शक, जानें कौन है ये दोनों? | वनइंडिया हिंदी *News

    सोनाली फोगाट की मौत में हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा, ''नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।'' हिसार में सोनाली फोगट के अंतिम संस्कार के पहले भाई रिंकू फोगाट ने कहा, ''अंतिम संस्कार के बाद, परिवार के सदस्य तय करेंगे कि हम उसकी मौत की सीबीआई जांच चाहते हैं या नहीं। हमें यकीन है कि यह एक हत्या थी। अब तक हुई जांच से हम संतुष्ट नहीं हैं।''

    हालांकि सोनाली फोगाट एक अन्य भाई ने कहा था कि तीन-चार साल पहले भिवानी जिले का सुखविंद्र सिरसा में गोपाल कांडा के साथ रहता था। इसलिए ऐसा लग रहा है कि गोपाल कांडा उस युवक की किसी न किसी तरीके से मदद कर रहे हैं। उस युवक ने गोपाल कांडा से संपर्क किया है।

    गोवा पुलिस ने गुरुवार को सोनाली फोगट के दो सहयोगियों को उनकी हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब पोस्टमार्टम से पता चला कि शरीर पर "कई कुंद बल की चोटें" थीं। पहली रिपोर्ट में कहा गया था कि सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    सोनाली फोगट के निजी सहायक सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी को घंटों पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।सांगवान और वासी, जो फोगट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे, उन्हें पहले उनके भाई रिंकू ढाका की शिकायत के आधार पर हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था। रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ उसके निजी सहायक और उसके दोस्त ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+