Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन के बाद पाकिस्तान ने की गुस्ताखी, LOC पर पाकिस्तान सेना ने किया सीजफायर का उल्लघंन, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देशों की वजह से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन के साथ लगी लद्दाख सीमा के वास्तविक निंयत्रण रेखा (LAC) पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए। वहीं अब पाकिस्तान से लगी सीमा पर भी तनाव की स्थित बनती जा रही है। पाकिस्तान की ओर से LOC पर एक बार फिर से फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लघंन करते हुए भारतीय सीमा में फायरिंग की।

In Midst of Indo-China Tension Pakistan violated ceasefire in Sunderbani sector of Rajouri district in Jammu and Kashmir

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के करीब पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से करीब सवा सात बजे फायरिंग शुरू की गईष ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ऐसा अनेकों बार कर चुका है। गोलीबारी की आड़ में कई बार आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की जाती रही है। एअक ओर पाकिस्तानी सेना सीजफायर के नियमों को ताख पर रखकर भारतीय सीमा में फायरिंग कर रही है तो वहीं लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना और भारतीय सैनिकों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, जबकि चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए है। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घायल सैनिकों की स्थिति में सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+