शर्मनाक: ज्‍योतिषी ने कहा लड़की पैदा होगी, ससुराल वालों ने बहू को जलाया

हैदराबाद। ज्‍योतिषी के चक्‍कर में आकर आंध्रप्रदेश में एक परिवार ने अपनी बहू को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। बहू गर्भव‍ती थी और ज्‍योतिष ने कहा था कि इस बार भी वो लड़की को ही जन्‍म देगी। मामला प्रकाश में आने के बाद से महिला की सास, ननद और पति फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

 In-laws try to burn pregnant woman in Andhra Pradesh

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक जिस महिला को जलाया गया उसका नाम टी गिरिजा है। वो 28 साल की है। खबर के मुताबिक गिरिजा ने पिछले साल एक लड़की को जन्‍म दिया था। वो इस बार भी प्रेग्‍नेंट थी। ससुरालवाले चाहते थे कि इस बार गिरिजा को बेटा हो।

ससुरालवाले जानना चाहते थे कि गिरिजा को इस बार लड़की होगा या लड़का इसलिए वो उसे एक ज्‍योतिषी के पास ले गए। ज्‍योतिषी ने घरवालों से कहा कि इस बार भी गिरिजा लड़की को ही जन्‍म देगी। इसके बाद से सुसरालवालों ने गिरिजा को परेशान करना शुरु कर दिया।

करने लगे पैसों की मांग

ससुरालवाले गिरिजा को परेशान करने लगे और उसपर दबाव डालने लगे कि वो अपने पिता से पैसे लेकर आए। इतना ही नहीं उन लोगों को गिरिजा पर गर्भपात करवाने का भी दबाव बनाया। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्‍त को गिरिजा की सास और उसकी ननद ने उसपर मिट्टी का तेज छिड़कर जलाने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह गिरिजा बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+