भारत में कोरोना वैक्‍सीन के डोज 130 करोड़ के पार, 24 घंटे में लोगों को दिए गए 72 लाख से ज्‍यादा

नई दिल्‍ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना-वैक्‍सीनेशन अभियान जोरों पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, अब तक लोगों को वैक्‍सीन के 130 करोड़ से ज्‍यादा डोज दिए जा चुके हैं। जिसमें से 72 लाख से अधिक डोज कल ही के दिन दिए गए। मंत्रालय का कहना है कि, कल देर रात तक के डेटा का विश्‍लेषण किया जा रहा है और फाइनल रिपोर्ट में आंकड़ा बढ़ने की उम्‍मीद है।

ऐसे सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया

ऐसे सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया

गौरतलब हो कि, भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं, फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। उसके बाद कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ। उसके बाद 1 अप्रैल से देश में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया।

अब 130 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

अब 130 करोड़ डोज का आंकड़ा पार

1 मई 2021 से केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया। इसी तरह फिर 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाने लगा। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड-19 वैक्सीन की खुराक का कुल आंकड़ा बुधवार को 130 करोड़ के पार हो गया है। बुधवार को शाम 7 बजे तक लोगों को 72 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले भी घटे

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले भी घटे

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल देशभर में कोरोना के 94,742 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि, यह देश के राहत की बात है कि, अब कोरोना वायरस के संक्रमण के सक्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.36% है। अब तक कुल 3,40,97,388 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, रोज मिलने वाले नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 9 हजार के ग्राफ से उूपर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+