अब 'आप' का क्या होगा! स्टिंग के घेरे में घिरे आर्दशवादी केजरीवाल

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से आप की सरकार बनी है पार्टी के भीतर घमासान जारी है। प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव के विवाद के बाद अब सवालों के घेरे में आप के संयोजक अरविंद केजरिवाल आ गए हैं। खुद को आर्दशवादी बताने वाले केजरीवाल के व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा हुए पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग और केजरीवाल के बीच बातचीत का टेप जारी हुआ है। ऐसे में स्टिंग के घिरे केजरीवाल के पास इस मुश्किल से निकल पाना आसान नहीं होगा।

स्टिंग के घेरे में केजरीवाल

आम आदमी पार्टी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग और अरविंद केजरीवाल के बीच बातचीत का एक टेप लीक हुआ है, जिसमें केजरीवाल कांग्रेसी विधायकों को तोड़ने की बात कर रहे हैं। इस टेप में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक साथ तीन बड़े झटके लगे हैं। इस टेप में केजरीवाल कांग्रारेस विधायकों को तोड़ने की बात कर रहे हैं। राजेश गर्ग ने केजरीवाल की आवाज वाले इस टेप पर बयान जारी करते हुए कहा है कि केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं ने दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी।

खरीद-फरोख्त करते हैं केजरीवाल

इस टेप के जारी होने के बाद आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने केजरीवाल पर खरीद-फरोख्त का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा भंग होने से पहले केजरीवाल और संजय सिंह के अलावा पार्टी के बड़े नेताओं के फोन आते थे। वो लोग फोन पर कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की बातें करते थे। इस टेप में अरविंद केजरीवाल राजेश गर्ग से कह रहे हैं कि कांग्रेस के 6 विधायकों को तोड़कर अलग दल बनवाओ और वो दल हमें समर्थन कर दें।

आपको को झटके पर झटका

आम आदमी पार्टी में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। केजरीवाल पर आरोप लगने के बाद पार्टी की नेता अंजलि दमानिया ने इस्तीफा दे दिया। तो वहीं आम आदमी पार्टी से संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव ने भी पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपनाया हुआ है।

आरोपों से इंकार

तमाम बवाल के बाद आम आदमी पार्टी ने राजेश गर्ग के आरोपों के बेबुनियाद बताया है। पार्टी ने स्टिंग ऑपरेशन को खारिज करते हुए खरीद-फरोख्त के आरोपों से साफ इंकार कर दिया है। केजरीवाल के पक्ष में बोलते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए राजेश गर्ग पर ही आरोप लगा दिए। कुमार ने ट्वीट किया है कि राजेश गर्ग पार्टी की टिकट के लिए इस स्टिंग के जरिए ब्लैकमेल करने कोशिश कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+