पीएम मोदी के गृहराज्य में 2000 के नए नोटों में दी गई 2.9 लाख की घूस, दो गिरफ्तार

पीएम मोदी के होम स्टेट गुजरात में पोर्ट ट्रस्ट के दो अधिकारियों को 2.9 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की ये पूरी राशि 2000 के नए नोटों में है।

अहमदाबाद। देश के काले धन को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने जहां 500-1000 के नोट पर बैन लगा दिया है और इस समय नए नोटों को प्राप्त करने के लिए जहां लोग एटीएम और बैंकों के सामने कतार में खड़े हैं वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के होम स्टेट गुजरात में पोर्ट ट्रस्ट के दो अधिकारियों को 2.9 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रिश्वत की ये पूरी राशि यानी कि 2.5 लाख की रकम नए 2000 रुपये के नोटों में है जबकि 40,000 अतिरिक्त राशि एक अधिकारी के घर से बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि 2000 का नया नोट 11 नवंबर को लॉन्च किया गया था।

इस बारे में गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कांडला पोर्ट ट्रस्ट के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर पी श्रीविवासु और सब डिवीजनल ऑफिसर के. कोमतेकर ने एक प्राइवेट इलेक्ट्रिकल फर्म के पेंडिंग बिलों के भुगतान के लिए 4.4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से 2.9 लाख रूपए इन्हें एक बिचौलिये की मदद से मिले थे।

उस बिचौलिये को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पकड़ा जिसके बाद अधिकारियों का काला चिठ्ठा सामने आ गया।फिलहाल सभी लोग पकड़े गए हैं और एसीबी अब इस बारे में पता लगा रही है कि 2.9 लाख रुपये 2000 के नए नोटों में कैसे आए और इन्हें किसने मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+