नोटबंदी से हैं परेशान और करना चाहते हैं कैश ट्रांसफर तो 'Paytm' करो

आप जानकर दंग रह जाएंगे कि पिछले 3 दिनों में करीब 8 लाख 50 हजार से ज्‍यादा मर्चेंट्स और 30 लाख से ज्‍यादा यूजर्स ने पेमेंट के लिए Paytm सर्विस का इस्‍तेमाल किया है।

नई दिल्‍ली। नोटबंदी से भले आधा से ज्‍यादा देश परेशानी झेल रहा हो लेकिन सरकार के इस फैसले से ऑनलाइन वॉलेट और ट्रांजेक्‍शन मुहैया कराने वाली सर्विसेज को खूब बिजनेस मिल रहा है। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद भुगतान करने के लिए मोबाइल वॉलेट का चलन बढ़ गया है। फिलहाल इसका सबसे ज्‍यादा फायदा Paytm को होता दिख रहा है।

Paytm Offers Bank Account Money Transfer Service at 1 Percent Fee

आप जानकर दंग रह जाएंगे कि पिछले 3 दिनों में करीब 8 लाख 50 हजार से ज्‍यादा मर्चेंट्स और 30 लाख से ज्‍यादा यूजर्स ने पेमेंट के लिए Paytm सर्विस का इस्‍तेमाल किया है। यह दावा खुद Paytm ने किया है। अपनी सर्विस की तरफ ग्राहकों का बढ़ता रुझान देखकर Paytm ने मामूली सरचार्ज पर वॉलेट से बैंक अकाउंट में कैश ट्रांसफर करने की सुविधा मुहैया करा दी है।

जानिए Paytm का नया ऑफर

Paytm ने घोषणा की है कि उसके सभी यूजर्स अपने Paytm वॉलेट में मौजूद पैसे को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूजर्स को सिर्फ 1 प्रतिशत का फ्लैट जार्च लगेगा। इसका इस्तेमाल सभी कर सकते हैं, यानी के वो भी जिन्होंने KYC भरी है और वो भी जो अभी तक KYC की फॉर्मैलिटीज़ पूरी नहीं कर पाए हैं।

असल में जिन लोगों ने KYC की औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनके लिए तीन दिन का वेटिंग पीरियड होगा। इसके बाद ही वे अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। जिन लोगों ने KYC की डीटेल्स दी हैं, वे तुरंत ही पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे। पेटीएम के मुताबिक कम से कम 100 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले Paytm KYC भरने वालों से बैंक ट्रांसफर के लिए 1 पर्सेंट और KYC न भरने वालों से 4 पर्सेंट चार्ज लेता था। नए मेंबर्स के लिए वेटिंग पीरियड भी 45 दिनों का था। कंपनी का मानना है कि इस कदम से ज्यादा यूजर्स पेटीएम की तरफ आकर्षित होंगे और व्यापारी वगैरह पेटीएम के जरिए पेमेंट्स लेना पसंद करेंगे, क्योंकि वे इस पैसे को आराम से बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+