कांग्रेस को अलविदा कह नारायण राणे ने बनाई नई पार्टी
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहेरे और वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। नारायण राणे ने कांग्रेस छोड़ने के बाद रविवार को अपनी नई पार्टी का भी ऐलान कर दिया। अपनी नई पार्टी का नाम उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष रखा है।

नारायण राणे की महाराष्ट्र की राजनीति पर मजबूत पकड़ है। कांग्रेस को छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी के करीब आ सकते हैं। अब उन्होंने नई पार्टी का ऐलान किया है और माना जा रहा है कि राणे एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। माना जा रहा है कि वो न केवल एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं बल्कि इसके बदले उन उन्हें फडणवीस सरकार में मंत्रीपद का ऑफर भी दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस से नाराज चल रहे नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। जिसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो फडणवीस सरकार में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications