अयोध्या मामले पर फैसले से पहले दिल्ली में RSS-बीजेपी नेताओं की अहम बैठक
नई दिल्ली। अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई, कुछ ही दिनों में इस पर फैसला आने की भी उम्मीद है। उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने ट्वीट कर कहा कि फैसला जो भी हो हमें खुले मन से इसे स्वीकार करना चाहिए। निर्णय जो भी आये देश में वातावरण सैहार्दपूर्ण बना रहना चाहिए। इसके अलावा ट्वीट में इस विषय पर बैठक की भी बात कही गई थी। दिल्ली में संघ प्रमुख और बीजेपी नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बैठक चल रही है।

बता दें, पहले यह बैठक हरिद्वार में होने वाली थी लेकिन अब यह दिल्ली में हो रही है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के माहौल पर चर्चा करने के लिए आरएसएस दिग्गजों और बीजेपी के नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी भी मौजूद हैं। आरएसएस के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि यह बैठक पहले 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हरिद्वार में होनी थी लेकिन किसी कारणवश उसे स्थगित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: भाजपा-शिवसेना में चल रही नूराकुश्ती के बीच रामदास अठावले का बड़ा ऐलान
इस मुद्दे पर होगी चर्चा
बता दें कि, दिल्ली में की जा रही इस बैठक में आरएसएस प्रमुख के अलावा बीजपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं वहीं बुधवार को ऐसी भी खबरे आईं कि गृहमंत्री अमित शाह संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं। आरएसएस की बैठक यह भी तय करेगी कि विहिप सहित संघ परिवार के तहत विभिन्न निकाय इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कैसे प्रतिक्रिया देंगे।












Click it and Unblock the Notifications