चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का असर, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट
Tamilnadu Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल जाएगा और 30 नवम्बर को उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों के बीच कारीकल और महाबलीपुरम के पास लैंडफॉल करेगा। पहले इसे चक्रवात में बदलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब यह सिस्टम कमजोर होकर 45-55 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं लाएगा, जिनमें 65 किमी/घंटे तक की झंझावात की संभावना है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं
- तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों, विशेषकर चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं आ सकती हैं। IMD ने इन क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
मछुआरों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने समुद्र में हलचल के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
पुडुचेरी में स्कूलों और कॉलेजों की बंदी
पुडुचेरी सरकार ने 29 और 30 नवम्बर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है, क्योंकि भारी बारिश की संभावना है।
भारतीय नौसेना ने तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में संभावित खतरे से निपटने के लिए एक मजबूत आपदा प्रतिक्रिया योजना बनाई है। पूर्वी नौसेना कमान और तमिलनाडु-पुडुचेरी क्षेत्रीय मुख्यालय के साथ मिलकर तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए तैयारियां की गई हैं।
झारखंड पर भी असर
झारखंड में शुक्रवार से कोहरे और आंशिक बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस प्रणाली के असर से झारखंड में तापमान में 2-3°C की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, झारखंड में बारिश की संभावना कम है।

चक्रवात फेंगल 30 नवम्बर को तमिलनाडु तट के पास लैंडफॉल करेगा और इसके साथ ही भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications