Weather Updates: दिल्ली में हुई बारिश, शीतलहर और गलन से परेशान उत्तर भारत, आज यहां गिर सकते हैं ओले

नई दिल्ली। एक बार फिर से उत्तर भारत में सर्दी ने लोगों को परेशान किया है, पिछले कुछ दिनों से नार्थ इंडिया के कुछ इलाकों में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली, देश के कई इलाकों में कल बारिश हुई है, जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात से बारिश का दौर जो जारी हुआ वो बुधवार सुबह तक जारी रहा।

दिल्ली-NCR में हुई बारिश

आज सुबह बारिश होने से लोगों को ऑफिस जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वैसे मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश होने से एक बार फिर से ठंड के बढ़ने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज जहां बूंदाबांदी हो सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ इलाके में ओले गिरने के आसार हैं।

आज यहां हो सकती है बारिश

वहीं बिहार में भी शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए पटना के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बिहार में भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

फिर लौटेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

फिर लौटेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं, जिससे फिर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी की वापसी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी होगी

वैसे इससे पहले मौसम विभाग के विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने भी कहा था कि उत्तर भारत में 8 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है क्योंकि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी होगी यही नहीं 8 से 10 जनवरी के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+