नहीं कम होगी दिल्ली की तपन, बारिश को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। राजधानीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, दिल्ली आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में अभी 3 या 4 दिन और गर्मी रहेगी लेकिन 4 या 5 जुलाई को हल्की बारिश होगी, बता दें कि दो दिन पहले भी मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली को बारिश के लिए चार-पांच दिन का इंतजार करना होगा, हालांकि बूंदाबांदी की बात कही थी, आपको बता दें कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

यहां भी बड़ी गर्मी है...
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा लू और उमस की चपेट में हैं, हालांकि इन राज्यों में बारिश हो रही है लेकिन बारिश का सिलसिला लगातार जारी ना होने से यहां के लोगों को तपन और उमस झेलनी पड़ रही है, हालांकि मौसम विभाग वे आज इन राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश की आशंका व्यक्त की है।

दक्षिण भारत पर मानसून मेहरबान
तो वहीं दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जमकर बादल बरस रहे हैं, आईएमडी ने कहा कि इन राज्यों में अगले दो -तीन दिनों में भारी बारिश का अनुमान है इसलिए यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में Orange अलर्ट
जबकि कोरोना की मार सह रही मुंबई में Orange अलर्ट जारी हुआ है, विभाग ने कहा है कि 4-5 जुलाई में यहां घनघोर वर्षा हो सकती है तो वहीं बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और एमपी में भी अगवले 24 घंटों का अलर्ट जारी है।

भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में कोंकण-गोवा, मुंबई, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और गुजरात-विदर्भ के राज्यों में हल्की से भारी बारिश संभव है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार-झारखंड में वज्रपात की भी आशंका है, ऐसे में यहां अलर्ट जारी किया गया है, गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार में बिजली गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications