नवरात्रि पर कैसा रहेगा दिल्ली-यूपी का मौसम, कहां-कहां होगी बारिश, जानिए वेदर अपडेट
IMD Weather Updates: 3 अक्टूबर से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन सबके बीच, दिल्लीऔर यूपी का कल के मौसम मिजाज कैसा रहेगा, इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-यूपी का मौसम उमस भरा होगा। हालांकि, कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो कल 3 अक्टूबर को दिल्ली और यूपी में गर्मी से लोग परेशान रह सकते हैं। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में बारिश का वेदर अपडेट जारी किया है। जी हां...मौसम विभाग ने मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 4 अक्टूबर को बिहार, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। 5 और 8 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग ने वेदर अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 5,6,7 और 8 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं, आने वाले 5 दिनों में बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 4 अक्तूबर से रांची समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से शहर में गर्मी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस वीक में दिल्ली के अंदर बारिश के कोई आसार बनते नहीं दिख रहे हैं।
हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, बस्ती में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है। लेकिन, अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और कोटा, उदयपुर समेत बीकानेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications