दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में Cold Wave का टार्चर! तेजी से लुढ़क रहा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: दिल्ली- एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। यूपी, राजस्थान, हरियाणा,दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में जमा देने वाली ठंड हो रही है। इस बीच स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं। दिनभर कोहरे के चलते लगातार धुंध के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। फ्लाइट्स और ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं।
पंजाब के अमृतसर में इस हफ्ते सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला भी राज्य के सबसे कम तापमान वाले शहर रहे। यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रहा। इसके अलावा पंजाब में चंडीगढ़, हिसार और नारनौल में भी तापमान काफी कम रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड का क्रम जारी है। यहां इस हफ्ते शनिवार को पालम, सफदरजंग, रिज, आयानगर सबसे ठंड स्थान रहे। यहां औसत अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
वहीं राजस्थान में श्री गंगानगर, चुरू, बीकानेर, कोटा, सीकर, पिलानी और चित्तौड़गढ़ जिलों में अधिकतम तापमान काफी कम रहा है। श्री गंगानगर और पिलानी का शनिवार को तापमान 13 डिग्री के आसपास रहा। जबकि चुरू में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री, बीकानेर 14.2, कोटा में 17.3, सीकर 16.5 और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 18.2 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में मेरठ, बरेली, झांसी, लखनऊ, फुरसतगंज और मुरादाबाद सबसे ठंडे स्थान रहे। यहां अधिकतम तापमान 13 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि मध्य प्रदेश में 6 जगहों पर जमा देने वाली ठंड महसूस की गई। यहां ग्वालियर, सतना, खजुराहो, सागर, नौगांव और गुना में अधिकतम तापमान काफी कम रहा है। इन स्थानों में अधिकतम तापमान 15.5 से 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी के बीच लखनऊ मौसम केंद्र ने प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कानपुर मंडल के जिलों के लिए येलो अलर्ट है। आईएमडी ने कहा है कि आसमान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शीत लहर का भी असर दिखाई पड़ेगा। आईएमडी ने कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव सहित आसपास के अन्य जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया है।
एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में आईएमडी ने एक पोस्ट में कहा, "हरियाणा में कई स्थानों पर, राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पंजाब में कुछ हिस्सों में ठंड से लेकर गंभीर ठंड की स्थिति बनी रही। दिल्ली में कुछ स्थानों पर और उत्तरी एमपी में अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति है।"












Click it and Unblock the Notifications