Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट- दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 19 मई: देश के भारत के कई राज्यों में चक्रवात 'तौकते' ने कहर बरपाया हुआ है। इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: तौकते का असर, Delhi, Rajasthan और UP समेत यंहा हो रही Rain | वनइंडिया हिंदी
    ्न

    मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार दोपहर से ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बताया कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। हवा ज्यादा नहीं रहेगी। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश होगी। दिल्ली में हल्की बारिश होगी।

    उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी की जारी है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि इस बार मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे देगा, इस बार मानसून सीजन बढ़िया रहेगा। विभाग के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह में देश में प्री-मानसून गतिविधि होगी और इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है। मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+